Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: रोहटा रोड पर स्कूली छात्रों ने मचाया हुड़दंग, वीडियो सोशल मीडिया...

Meerut: रोहटा रोड पर स्कूली छात्रों ने मचाया हुड़दंग, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, जांच में जुटी पुलिस 

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की रोहटा रोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें लगभग 8 से 10 गाडियों में सवार कुछ युवक हूटर बजाकर और कार की खिड़कियों से निकलकर रील बनाते नजर आ रहे हैं।

 

 

वायरल वीडियो मंगलवार की सुबह का है। वीडियो बनाने वाले युवक ने बताया कि इस हुडदंग के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया था। देखने में ऐसा लग रहा था कि ये छात्र किसी स्कूल या कॉलेज के फेयरवैल पार्टी में जा रहे थे।

एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा ने बताया कि वीडियो के आधार पर हुडदंग करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है। इसमें कुछ गाड़ियों के नंबर भी दिखाई दे रहे हैं। उन्हीं के आधार पर हुडदंग करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts