HomeCRIME NEWSमेरठ: कोतवाली क्षेत्र में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई...

मेरठ: कोतवाली क्षेत्र में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, वीडियो वायरल

-


शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। पीड़ित ने किसी तरह बचकर अपनी जान बचाई। वहीं घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

घटना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ढलाव की है जहां गुरुवार देर अज्ञात दो बाइक सवार बदमाशों ने राइफल और पिस्तौल से कोतवाली थाना क्षेत्र के अनस पुत्र दीन मोहम्मद पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। पीड़ित अनस ने बताया कि वह कृष्ण कन्फेक्शनरी के पास जब अपनी गाड़ी खड़ी कर रहा था इसी दौरान दो युवक बाइक पर आए दोनों ने राइफल और पिस्तौल लिए हुए थे और आते ही ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। पीड़ित ने किसी तरह आरोपियों से अपनी जान बचाई वहीं घटना निकट ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है। कोतवाली इंस्पेक्टर नरेश कुमार का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts