spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, January 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: जाकिर कॉलोनी में पुलिस कर्मियों को दौड़ाकर पीटा

मेरठ: जाकिर कॉलोनी में पुलिस कर्मियों को दौड़ाकर पीटा

-


मेरठ। लोहिया नगर थाना के जाकिर कॉलोनी इलाके में चार पुलिसकर्मियों को दौड़ाकर पीटा गया। पुलिसकर्मियों को जान बचाकर वहां से भागना पड़ा।

लोहियानगर निवासी शरीफ के बेटे आसिफ, सलमान व सरफराज छत पर बैठकर आग जलाकर हाथ ताप रहे थे। किसी ने सूचना दी कि ये लोग छत पर तार जला रहे हैं। इस पर चार पुलिसकर्मी जांच के लिए पहुंच गए। आरोप है कि आते ही पुलिस वालों ने बदसलूकी की। इसका जब विरोध किया तो उन्होंने घर में घुसकर परिवार से मारपीट की। इससे परिवार में चीख पुकार मच गई। परिवार की दो महिलाएं अफरोज व सीमा घायल हो गईं। इसके बाद लोगों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा कर पीटा। आरोप लगाया कि पुलिस वालों का व्यवहार आपत्तिजनक था। घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट की। शरीफ को दिल का दौरा पड़ने की भी बात कही गई।

थाना प्रभारी केपी सिंह का कहना है कि पुलिस तार जलाए जाने की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर गए थे। मारपीट की कोई घटना नहीं हुई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts