HomeCRIME NEWSमेरठ: हत्या के मामले में पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, पीड़ित पहुंचे...

मेरठ: हत्या के मामले में पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, पीड़ित पहुंचे एसएसपी ऑफिस

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। थाना सरूरपुर क्षेत्र के रहने वाले ग्रामीण ने अपने भाई की हत्या के मामले में थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाया है। बुधवार को किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ पहुंचे पीड़ित ने एसएसपी से मुकदमे की विवेचना किसी अन्य थाने से कराए जाने की मांग की।

कसबा खिवाई निवासी अनीस पुत्र युनुस ने बताया कि उसके भाई मुर्सलीन की शादी साहिबा पुत्री गुलफाम निवासी खोकनी नंगला थाना खतौली जिला मुजफ्फरनगर के साथ करीच चार वर्ष पूर्व हुई थी। मुर्सलीन ईंट का ट्रक चलाता था। जिस कारण अक्सर बाहर रहता था। साहिबा ने उसका फायदा उठाते हुए नाजिम पुत्र जमशेद करबा खिवाई थाना सरूरपुर जिला मेरठ से नाजायज संबंध बना लिये थे।

इन अवैध संबंधों में बाधक बन रहे उसके भाई मुर्सलीन को उसकी पत्नी ने 18 फरवरी को जहर देकर मार दिया था। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उसने सरूरपुर थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद सीजेएम कोर्ट के आदेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

लेकिन पुलिस ने तहरीर में बदलाव कर मुकदमा दर्ज किया और अब वह इसमें कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसलिए इसकी विवेचना किसी दूसरे थाने से कराई जाए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts