Homeउत्तर प्रदेशMeerutअवैध आटा मिल के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन

अवैध आटा मिल के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन

-

– महिलाओं ने लगाए नारे, मिल के कारण मकानों में आ रही हैं दरारें।


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। अवैध आटा मिल के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। आटा मिल में मशीनें चलने के कारण लोगों के घरों में दरारें आ रही हैं। इससे परेशान होकर लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि आटा मिल को रिहायशी इलाके से हटाया जाए। इस मामले में थाने में शिकायत दी गई है।
पूरा मामला परतापुर थाना क्षेत्र के गगोल रोड का है। यहां रहने वाले मंजू देवी की शिकायत है कि उनके घर के पास रिहायशी इलाके में अवैध रूप से आटा मिल संचालित है। मंजू देवी शहीद की पत्नी है। पति प्रमोद सिंह भारतीय फौज में थे और शहीद हो गए। मंजू देवी सहित इलाके के लोगों ने प्रदर्शन किया।

लोगों ने कहा कि यहां हमारे मकान के बगल में नवीन गोयल पुत्र राजेंद्र गोयल ने अपने मकान में गलत तरह से विशाल आटा मिल चला रखी है। इसके कारण मकानों में दरारें आने लगी है। कई बार हम लोग नवीन गोयल से आटा मिल बंद करने की बात कह चुके, लेकिन वो सुनता नहीं है। इस मिल के कारण हमारे घर कमजोर हो चुके हैं।

साथ ही मिल में चलने वाली मशीनो ंके शोर से इलाके के बच्चों में चिड़चिड़ापन आ रहा है। लोग माइग्रेन, दिल के रोगों के भी शिकार हो रहे हैं। यहां कालोनी में बुजुर्ग भी रहते हैं जो हार्टपेशेंट हैं। सारे दिन मिल की मशीनों के शोर के कारण उन्हें बहुत परेशानी हो रही है।

उन सभी की जान का खतरा बना हुआ है। कहा कि जब हम लोगों ने नवीन गोयल से कहा कि हमारा मकान गिर जाएगा, इस मिल को बंद कर दें। तो उसने हमें जान से मारने की धमकी दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts