HomeEducation Newsमेरठ: रक्षाबंधन पर्व पर हुआ संस्कृत महाविद्यालय में यज्ञोपवित संस्कार का आयोजन

मेरठ: रक्षाबंधन पर्व पर हुआ संस्कृत महाविद्यालय में यज्ञोपवित संस्कार का आयोजन

-

  • रक्षाबंधन पर्व पर हुआ संस्कृत महाविद्यालय में यज्ञोपवित संस्कार का आयोजन,

  • श्री विल्वेश्वर संस्कृत महाविद्यालय सदर मेरठ में किया गया आयोजन,

  • गुरु द्वारा शिष्य को दिए गए संस्कार और अक्षर का ज्ञान ही बनते है मानवता के कल्याण का आधार।


शारदा न्यूज़, संवाददाता।


मेरठ। आज सदर थाने के पीछे स्थित श्री विल्वेश्वर संस्कृत महाविद्यालय में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन के दिन यज्ञोपवित संस्कार का आयोजन किया गया।

 

इसमें सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य परम श्रद्धेय डॉक्टर दिनेश दत्त शर्मा जी के पावन सानिध्य में 51 यज्ञों पवित संस्कार किया गया और वेद मंत्र के द्वारा आचार्य रविकांत शर्मा जी, आचार्य घनश्याम कृष्ण जी, आचार्य पंकज झा जी और आचार्य भारत भूषण जी द्वारा वेद मंत्रों के उच्चारण द्वारा 51 बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया।

 

 

महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर दिनेश दत्त शर्मा जी ने सभी छात्रों को यज्ञोपवीत के नियम बताएं कैसे यज्ञोपवीत धारण करना चाहिए उन्होंने बताया कि संस्कार हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। गुरु द्वारा शिष्य को दिए गए संस्कार और अक्षर का ज्ञान ही मानवता के कल्याण का आधार बनते है। इनके बिना मानव जीवन में पूर्णता असंभव है। उपनयन संस्कार विद्यार्थी जीवन के लिए बहुत आवश्यक है। यज्ञ पर धारण करने के क्या-क्या नियम है और सभी विधार्थियो ने भिक्षा मांग कर के अपने गुरुदेव के चरणों में भीक्षा को समर्पित किया श्री विल्वेश्वर संस्कृत महाविद्यालय प्रांगण स्थित श्री बालाजी मंदिर से महंत पं चेतन स्वामी, आचार्य मनीष स्वामी द्वारा भी संस्कृत महाविद्यालय के विधार्थियो को फल, जूस, खीर का प्रसाद एवं दक्षिणा भेंट की गयी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts