Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: मुंह बोली मौसी के दो महीने के बच्चे को लेकर फरार...

मेरठ: मुंह बोली मौसी के दो महीने के बच्चे को लेकर फरार हुई भांजी, जांच में जुटी पुलिस

-

  • मुंह बोली मौसी के दूधमुंहे दो महीने के बच्चे को लेकर लालकुर्ती पैंठ से फरार हुई भांजी।

शारदा रिपोर्टर 

मेरठ। शुक्रवार को लालकुर्ती थाना क्षेत्र में पैंठ बाजार में खरीदारी के लिए आई एक महिला अपनी मुंह बोली मौसी के दूधमुंहे धेवते को लेकर फरार हो गई। हालांकि पुलिस की सजगता के चलते महिला को ट्रेस कर लिया गया है। इंस्पेक्टर लालकुर्ती का दावा है कि बच्चे को जल्द बरामद किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक रजबन बाजार की रहने वाली राजबाला की विवाहित बेटी अंकिता इन दिनों सहारनपुर स्थित ससुराल से अपने मायके में आई हुई है। राजबाला के मुताबिक गुरुवार की रात उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित ज्वालापुर की रहने वाली उनके मुंह बोली भांजी राधिका भी उनके घर पर पहुंची। शुक्रवार की सुबह राजबाला अपनी बेटी अंकिता और राधिका को साथ लेकर लालकुर्ती पैंठ बाजार में खरीदारी करने गई थीं। इस दौरान अंकिता के दो महीने बेटे तनुज को राधिका ने अपनी गोद में ले लिया। राजबाला और अंकिता कपड़े खरीद रही थीं। तभी अचानक राधिका मासूम तनुज को लेकर फरार हो गई। घटना का पता चलते ही महिलाओं के पैरों तले जमीन खिसक गई। महिलाएं थाने पहुंची और घटना की जानकारी इंस्पेक्टर इंदु वर्मा को दी।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तत्काल पुलिस की टीमों का गठन करते हुए उन्हें आरोपी महिला के पीछे लगा दिया गया है। आरोपी महिला को ट्रेस कर लिया गया है, जिसकी लोकेशन मुजफ्फरनगर के आसपास मिली है। उन्होंने बच्चे की जल्द बरामदगी का दावा किया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts