Home Meerut मेरठ: राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने किया संगठन विस्तार

मेरठ: राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने किया संगठन विस्तार

0

मेरठ में राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने किया संगठन विस्तार

  • मेरठ में राष्ट्रीय व्यापार मंडल का हुआ संगठन विस्तार,

  • प्रवेश पालीवाल बने शहर विधानसभा प्रभारी।


शारदा न्यूज, संवाददाता।


मेरठ। मिशन 2024 को लेकर राजनीतिक दलों के घटक भी अपना क्षेत्र विस्तार कर रहे हैं। सोमवार को मेरठ में राष्ट्रीय व्यापार मंडल का संगठन विस्तार हुआ। इसमें प्रवेश पालीवाल को शहर विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया। हाजी अफजाल को शहर विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही अन्य पदों पर भी कार्यभार सौंपा गया।

दरअसल बता दें नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजबाबू रस्तौगी के निर्देश पर संगठन के विस्तार हेतु अपार चैम्बर में बैठक हुई। संगठन का विस्तार करते हुए संगठन के संस्थापक/ राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर कांत शर्मा की संस्तुति पर पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष संदीप पाराशर ने मेरठ शहर विधानसभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए संगठन की सदस्यता ग्रहण करवाई तथा मनोनयन पत्र सौंपा। मौ.वसी को शहर विधानसभा महामंत्री, मो.नबोल अनवर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी।

 बता दे अराजनैतिक संगठन है ये संस्था मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय संस्थापक / राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर कांत शर्मा और विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री चिन्मय भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष बृज भूषण मित्तल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संदीप पाराशर की रही। सुधीर कांत शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल एक अराजनैतिक संगठन है जो देश भर के व्यवसाइयों को एकजुट कर एक मंच पर लाने के लिए प्रयासरत है। सरकार से मांग है कि राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर व्यापारिक आयोग का गठन कर व्यापारियों को आने वाली समस्याओं का निदान अयोग के माध्यम से किया जाय, व्यापारियों की सुरक्षा को देखते हुए उनको शस्त्र लाइसेंस दिए जाये। राष्ट्रीय संगठन मंत्री चिन्मय भारद्वाज ने बताया राष्ट्रीय व्यापार मंडल व्यापारी भाइयों की समस्याओं के साथ साथ सामाजिक मुद्दों पर भी काम करके समाज मेंअपनी अग्रणी भूमिका निभाने के लिए संकल्पित है।

वही मेरठ जिलाध्यक्ष संजय प्रधान ने कहा कि मेरठ में जल्द ही सातों विधानसभा अध्यक्ष बना दिये जायेंगे और उसके बाद एक बड़ा व्यापारी सम्मेलन मेरठ में होगा। संगठन में व्यापारियों को जोड़ते हुए मेरठ के अंदर एक मजबूत आवाज़ बनकर उभरने का काम किया जाएगा।

व्यापारियों को सुरक्षा दे पुलिस, प्रशासन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सन्दीप पाराशर ने कहा कि विगत दिनों मेरठ के सर्राफ से हुई लूट की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि शीघ्रता से इस घटना का खुलासा किया जाए और अपराधियों को गिरफ्तार कर उन पर कड़ी कार्यवाही की जाए।

व्यापारियों के लिए हमेशा खड़े रहेंगे

नवनियुक्त शहर विधानसभा अध्यक्ष हाजी अफ़जाल का स्वागत किया। हाजी अफ़जाल ने कहा कि संगठन ने हमें जो जिम्मेदारी दी है उसके लिए धन्यवाद। विश्वास दिलाते हैं कि वे सदैव व्यपारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष के लिए खड़े रहेंगे। संगठन विस्तार के दौरान कई व्यापारियों ने राष्ट्रीय व्यापार मंडल की सदस्यता भी ली।

कार्यक्रम में अनिल वर्मा,मुकेश पटेल, सुनील जैन प्रवक्ता, मुकेश वर्मा, कय्यूम खान, गौरव गोयल, फुरकान अलवी, दीपक गर्ग,अनुराग मित्तल, हर्ष मित्तल, ललित कुमार, हनी खन्ना, सरोज शर्मा, विपिन गुप्ता, उत्तम जिंदल व्यापारीगण उपस्थित रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजभूषण मित्तल ,पश्चिम प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, मेरठ मंडल अध्यक्ष अजय सिंघल, युवा विंग के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ने भी विचार रखे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here