Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: एमपीजीएस शास्त्री नगर की छात्रा 'हयात जेहरा' ने पास की सीएमएस...

मेरठ: एमपीजीएस शास्त्री नगर की छात्रा ‘हयात जेहरा’ ने पास की सीएमएस परीक्षा

-

  •  यूपीपीएससी में थर्ड रैंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम किया रोशन।

शारदा न्यूज़,मेरठ। एमपीजीएस शास्त्री नगर की होनहार छात्रा डा.’हयात जेहरा ने’ सीएमएस परीक्षा पास कर यूपीपी एससी में थर्ड रैंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। डा. हयात जेहरा ने अपनी आरंभिक शिक्षा एम.पी.जी.एस शास्त्री नगर से ही की तथा ये अपने शिक्षा काल में अत्यंत मेधावी भी रही हैं। हयात जेहरा ने कक्षा 10वीं व 12वीं (2014-2015) परीक्षा परिणाम में अव्वल रहीं। डा हयात जेहरा ने निजी मेडिकल कॉलेज में बी .डी.एस की तैयारी की तथा यू.पी.पी.एस.सी की सी .एम.एस (कंबाइंड मेडिकल सर्विस) परीक्षा मैं थर्ड रैंक प्राप्त कर करके विद्यालय को गौरवान्वित किया।

एम.पी.एस ग्रुप को छात्रा हयात की इस अप्रतिम उपलब्धि पर गर्व है क्योंकि हयात जेहरा इस परीक्षा के फर्स्ट अटेम्प्ट में ही सफल हुई। एम.पी.एस ग्रुप प्रबन्धन एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना आहूजा एवं सभी अध्यापिकाओं ने डा० हयात जेहरा को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी ।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts