Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: मानसरोवर में बंदरों का आंतक, घरो में कैद हुए स्थानीय लोग

मेरठ: मानसरोवर में बंदरों का आंतक, घरो में कैद हुए स्थानीय लोग

-


शारदा न्यूज रिपोर्टर।

मेरठ। शहर में बंदरों का आतंक लागातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन बंदर आम जनता को अपना शिकार बना रहे है। सबसे ज्यादा बच्चे और बुजुर्ग लोग इनके हमलों का शिकार हो रहे है। ऐसा ही नजारा शहर की पॉश कॉलोनी मानसरोवर में देखने को मिला जब 50 बंदरों का झुंड यहां उत्पात मचाने पहुंच गया जिसके बाद लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गये।

 

 

मानसरोवर के रहने वाले गौरव मित्तल, अजय त्यागी, अशोक शर्मा, मुकुल व धर्मेंन्द्र गुप्ता ने बताया शुक्रवार सुबह अचानक बंदरों का झुंड इलाके में घुस आया। इस वजह से कॉलोनी में रहने वाले लोग पूजा-अर्चना करने के लिए मंदिर भी नहीं जा सके। बंदरों ने न सिर्फ सड़क पर कब्जा जमा लिया था बल्कि घरों में भी घुसने का प्रयास किया। इस दौरान बंदरों के झुंड ने घरों में लगे गमलों को तोड़ दिया। साथ ही पार्क मेंं लगे पेड़ों पर भी चढ़ने के बाद जमकर उत्पात मचाया। लोगो ने बताया जब उन्होंने बंदरों को भगाने का प्रयास किया तो वह उलटा उन्हें काटने को दौड़ पड़े। बड़ी मुश्किल से लोगो ने अपनी जान बचाई।

 

 

– निगम के दावों पर सवाल

नगर निगम ने गुरूवार से पूरे शहर में बंदर पकड़ने के लिए अभियान चलाने की घोषणा की थी लेकिन वह हवा-हवाई साबित हुई। निगम का दावा था कि वह वन विभाग के साथ मिलकर बंदरों की गिनती करने के साथ खूंखार बंदरों की पहचान कराएगा। इसके बाद इन बंदरों को चिन्हित कर उन्हें दूसरी जगह भेजा जाएगा। लेकिन शुक्रवार को फिर बंदरों ने मानसरोवर में उत्पात मचाकर निगम के दावों की पोल खोल दी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts