HomeCRIME NEWSमेरठ: दहेज में बाइक न मिलने पर विवाहिता से मारपीट, पढ़िए खबर

मेरठ: दहेज में बाइक न मिलने पर विवाहिता से मारपीट, पढ़िए खबर

-


शारदा न्यूज़, मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली विवाहिता ने बताया उसकी शादी 6 साल पहले कैराना के युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही विविधता के ससुराल वाले दहेज को लेकर उत्पीड़न कर रहे थे।

विवाहिता ने बताया पति ससुर व जेठ विवाहिता से एक लाख रुपये एक मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। विरोध करने पर विवाहिता के साथ मारपीट की।

विवाहिता का आरोप है कि घर में अकेली देख विवाहिता के साथ जेठ ने अश्लील हरकतें करने शुरू कर दी। विवाहिता के विरोध करने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता के काफी प्रयास करने के बाद ससुराल ने महिला को तीन तलाक देने की धमकी देकर भगा दिया। तभी से पीडित महिला थाने के चक्कर काट रही है। कोई फरियाद सुनने को तैयार नहीं है। विवाहिता ने सोमवार को लिसाड़ी गेट थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।

लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts