Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: हाउस टैक्स को लेकर मार्केट में लगाई सील, धरना शुरू

मेरठ: हाउस टैक्स को लेकर मार्केट में लगाई सील, धरना शुरू

-


शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। कागजी बाजार स्थित हरिश्चंद्र मार्केट में हाउस टैक्स जमा न करने के कारण नगर निगम ने सील लगा दी। इसके विरोध में व्यापारियों ने जम कर प्रदर्शन कर धरना दिया।

 

व्यापारियों का कहना था निगम ने अचल संपत्ति पर कैसे सील लगा दी।

बता दें आज कागजी बाजार में मुकंदी गली में हरिश्चंद्र कंसल जी के मार्केट की 10- 12 दुकानों को नगर निगम की टीम ने राजेश सिंह टैक्स अधिकारी के नेतृत्व में अतुल, विशाल शर्मा, आसिफ, एवं कमांडो की टीम आदि ने प्रातः 7:30 बजे सील लगा दी थी। जिसका कागजी बाजार सर्राफा व्यापार मंडल की पदाधिकारीयों ने विरोध किया। मौके पर पूर्व पार्षद एवं मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजयआनन्द अग्रवाल भी पहुंचे।

उन्होंने अधिकारियों से दुकानें सील करने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि आप नगर विकास अधिनियम की धारा 509, 510, 511 और 512 के अंतर्गत किसी भी अचल संपत्ति को सील करने का अधिकार नहीं रखते हैं। उन्होंने मौके पर निशा चौहान के नाम से उक्त संपत्ति की चार दुकानों का टैक्स जमा की रसीद भी दिखाई। जिनको वहां पर सील किया गया था। विजयआनन्द अग्रवाल ने कहा कि, आपको सबसे पहले नोटिस देना है। उसके बाद अचल संपत्ति की जब्ती से कुड़की की कार्यवाही करनी है। उसके बाद आप अचल संपत्ति से वसूली के बाद बचे हुए पैसे की वसूली के लिए सील कर सकते हैं।

इस पर इस विषय को लेकर महापौर श्री हरिकांत अहलूवालिया जी से भी वार्ता की गई। उन्होंने सारी स्थिति को समझ कर अधिकारियों से वार्तालाप किया। उसके पश्चात टैक्स ऑफिसर अतुल के नेतृत्व में दोबारा नगर निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सील को खुलवाया।

इस मौके पर कागजी बाजार सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री गुलशन पाहवा, महामंत्री मनोज गर्ग, विजय गोयल, आशीष माहेश्वरी, सुशील रस्तोगी नरेंद्र गोयल सौरव गर्ग वासु चौहान, जित्तो लाल जी, आदि व्यापारी उपस्थित थे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts