Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: शास्त्रीनगर में तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

मेरठ: शास्त्रीनगर में तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

-

  • जिम व दुकानें चपेट में, दमकल गाड़ियां मौके पर।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शास्त्रीनगर में तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस इमारत में ऊपर जिम और नीचे दुकानें भी चपेट में आ गईं। आसपास की इमारतें खाली कराई गईं। दमकल गाड़ियां मौके पर हैं।

गुरुद्वारा रोड शास्त्रीनगर स्थित आवास विकास चौराहे पर शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई।

 

 

इमारत की ऊपरी मंजिल पर एक जिम संचालित होता है, जबकि नीचे दुकानों की कतार है। आग किस कारण लगी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन धुंआ और लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं।

 

 

गुरुद्वारा रोड पर स्थित इस इमारत के आसपास की अन्य बिल्डिंग्स को एहतियातन खाली कराया गया है, ताकि कोई जनहानि न हो।

 

 

फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से संपत्ति को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पुलिस और दमकल टीमों की निगरानी जारी है

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts