HomeEducation Newsमेरठ: गुरूकुल पब्लिक स्कूल धूमधाम में मनाया गया दशहरे का पर्व

मेरठ: गुरूकुल पब्लिक स्कूल धूमधाम में मनाया गया दशहरे का पर्व

-


शारदा न्यूज़, मेरठ। मेरठ कैंट स्थित गुरूकुल पब्लिक स्कूल में दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों नें रावण के चित्र बनाकर अपनी कला को प्रर्दशित किया।

सोमवार को गुरूकुल स्कूल में दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। स्कूल की प्रिंसिपल इंदिरा कौर मुल्तानी ने बताया दशहरे पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान चित्रकला व आर्ट प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से कई सुंदर चित्र बनाकर सभी का दिल जीत लिया। नर्सरी व एलकेजी के बच्चों ने भी रावण और मेघनाद व कुंभकरण के मनमोहक पुतले बनाए। कक्षा एक से पांच तक के बच्चों ने अलग-अलग रंगो से रावण के चित्र बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

अंत में प्राधानाचार्य ने सभी बच्चों को दशहरे पर्व की जानकारी देते हुए बताया कि यह पर्व अर्धम पर धर्म की विजय और सच्चाई की जीत की खुशी में मनाया जाता है। इस दौरान बच्चों को हमेशा सच बोलने की शिक्षा दी गई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts