Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: ऑटो विवाद में पिता-पुत्र पर हमला, पिता की मौत, परिजनों ने...

मेरठ: ऑटो विवाद में पिता-पुत्र पर हमला, पिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

-

–  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। रास्ते से आॅटो निकालने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए एक युवक पर हमला किया गया, जिसके बाद उसके बुजुर्ग पिता की मौत हो गई। परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

यह घटना मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पठानपुरा गांव की है। बुधवार शाम रास्ते से आॅटो निकालने को लेकर बिल्लू और गांव के ही आकाश के बीच कहासुनी हो गई। बताया गया कि बिल्लू अपने घर के बाहर एक परिचित वाहन चालक से बात कर रहा था, तभी आकाश आॅटो लेकर वहां पहुंचा और रास्ता रोकने का आरोप लगाते हुए बहस करने लगा।

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला सतीश दोनों के बीच समझौता कराने पहुंचा, लेकिन बात बढ़ गई और सतीश का भी आकाश से विवाद हो गया। परिजनों का आरोप है कि कुछ देर बाद आकाश छह अन्य लोगों के साथ वापस आया और सतीश पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

परिजनों का कहना है कि सतीश को बचाने की कोशिश में उसके बुजुर्ग पिता ईश्वर दयाल भी मौके पर पहुंचे थे। बाद में ईश्वर दयाल की मौत हो गई। परिवार ने इसे हत्या बताते हुए आकाश और उसके साथियों पर आरोप लगाए हैं।

हालांकि, पुलिस का कहना है कि दर्ज की गई एफआईआर में ईश्वर दयाल पर हमले या हत्या का जिक्र नहीं है। पुलिस को उनके शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कंकरखेड़ा थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए थे। पुलिस ने आकाश और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts