Home Meerut मेरठ: जिलाधिकारी द्वारा कई हस्तियों को राष्ट्रीय चेतन चौहान अवार्ड से किया...

मेरठ: जिलाधिकारी द्वारा कई हस्तियों को राष्ट्रीय चेतन चौहान अवार्ड से किया गया सम्मानित

0

खेल से जुड़ी कई हस्तियों को मिला राष्ट्रीय चेतन चौहान अवार्ड

जिलाधिकारी द्वारा कई हस्तियों को राष्ट्रीय चेतन चौहान अवार्ड से किया गया सम्मानित,

प्रतिवर्ष आयोजित होता है राष्ट्रीय चेतन चौहान अवार्ड, खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को किया जाता है सम्मानित: नमन भारद्वाज

स्पोर्ट्स प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक पहल: डीएम मेरठ


शारदा न्यूज़, संवाददाता।


मेरठ। आज जिलाधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एवं चेतन चौहान जी की पुण्यतिथि पर स्पोर्ट्स प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन आफ इंडिया के तत्वाधान में कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में तृतीय चेतन चौहान पुरस्कार का आयोजन किया गया था जिसमें आज जिलाधिकारी कार्यालय पर जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा मेरठ जिले के खेल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

 

दिल्ली में आयोजित हुए कार्यक्रम में स्पोर्ट्स प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन आफ इंडिया एवं चेतन चौहान अवार्ड के संस्थापक नमन भारद्वाज, मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री सुनील भराला पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली जी की धर्मपत्नी संगीता जेटली जी दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहण जेटली जी द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित जावेद इकबाल जी चेतन चौहान जी के धर्मपत्नी संगीता चौहान जी आदि गणमान्य अतिथियों ने देशभर से आए के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया।

सम्मानित हुए पत्रकार वाहिद अली, संगीता श्रीवास्तव, अमित तिवारी, विकास सारण, प्रेम प्रसाद नरेश उपाध्याय विनय गोयल खेल शिक्षा के शिक्षक डॉ योगेश चौधरी डॉक्टर विनीत त्यागी डॉक्टर खुशबू अग्रवाल। जिलाधिकारी द्वारा सभी सम्मानित व्यक्तियों को बधाई दी गई एवं इस ऐतिहासिक कार्य के लिए स्पोर्ट्स प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन आफ इंडिया के संस्थापक नमन भारद्वाज स्पोर्ट्स प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन आफ इंडिया के कोऑर्डिनेटर आशीष यादव को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here