Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: भू-माफियाओं के खिलाफ दलित समाज ने किया प्रदर्शन

मेरठ: भू-माफियाओं के खिलाफ दलित समाज ने किया प्रदर्शन

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। दलित समाज के लोगों की जमीन पर कब्जा करने के विरोध में शुक्रवार को दलित समाज के दर्जनों कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि भू-माफियाओं पर तहसील प्रशासन मेहरबान है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम जलालपुर जोरा व किशोरपुर, दुपैडी चाव, हटुपुरा, मामीपुर तहसील मवाना, रसूलपुर बुढी गंगा के नाम अभिलेखों में अंकित भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर रखा है।

ग्राम जलालपुर में भूमाफियाओं ने अवैध रूप से राजस्व निरीक्षक मुकेश गोड़ व तहसील प्रशासन की मिली भगत से उक्त भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। राजस्व निरीक्षक मुकेश गोड दो हजार रुपये प्रति बीघा के हिसाब से ठेका लेता है।

आरोप है कि उसने दो सौ से ज्यादा भूमाफियाओं को इस भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। जिस पर भूमाफिया अवैध रूप से खेती कर रहे हैं और राजस्व विभाग को भारी नुकसान पहुंचा रहे है। उन्होंने कहा कि, इन भू-माफियाओं के खिलाफ अवैध कब्जा हटवाने के संबंध में कई बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। लेकिन, प्रशासन द्वारा कोई भी विधिक कार्यवाही नहीं की गई।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts