Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ ब्रेकिंग... मेरठ कचहरी को बम से उड़ने की धमकी, मचा हड़कंप

मेरठ ब्रेकिंग… मेरठ कचहरी को बम से उड़ने की धमकी, मचा हड़कंप

-

मेरठ ब्रेकिंग… मेरठ। कचहरी परिसर में सोमवार सुबह बम रखे होने की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई और आनन-फानन में सुरक्षा एजेंसियों को मौके पर बुलाया गया। एहतियात के तौर पर कुछ देर के लिए आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई, जबकि परिसर में मौजूद वकीलों और फरियादियों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश दिए गए।

 

Meerut: कचहरी में बम की सूचना से मचा हड़कंप, चलाया चेकिंग अभियान, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील..

Video News || SHARDA EXPRESS

 

 

कचहरी में बम की सूचना से मचा हड़कंप

मौके पर पहुंची बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने अदालत भवन, चैंबर, बरामदों और आसपास खड़े वाहनों की गहन तलाशी ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना को गंभीरता से लेते हुए हर कोने की बारीकी से जांच कराई जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके। तलाशी अभियान के दौरान कई स्थानों को अस्थायी रूप से खाली भी कराया गया।

 

 

प्रारंभिक जांच में अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसकी भी जांच की जाएगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कॉल शरारतन थी या किसी आधार पर दी गई थी।

 

 

घटना के बाद कचहरी परिसर में पुलिस बल बढ़ा दिया गया है और आने-जाने वालों की सघन चेकिंग की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

 

 

 

नोट: अभी खबर अपडेट की जा रही हैं-

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts