Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: लोहिया नगर फैक्ट्री धमाके में बड़ा खुलासा, पढ़िए पूरी खबर

मेरठ: लोहिया नगर फैक्ट्री धमाके में बड़ा खुलासा, पढ़िए पूरी खबर

-

  • लोहिया नगर फैक्ट्री धमाके में खुलासा,
  • फैक्ट्री में भारी तादाद में मौजूद था पोटेशियम क्लोराइड।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। लोहियानगर के फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में बैलेस्टिक रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि 17 अक्टूबर को लोहियानगर स्थित फैक्ट्री में ब्लास्ट का कारण फैक्ट्री में मौजूद पोटेशियम क्लोराईड का जखीरा था।
फैक्ट्री मालिक ने प्लास्टिक के समान में लोस होने के चलते टॉय गन का कारतूस बनाने शुरू कर दिए थे और कारतूस में पोटेशियन क्लोराइड प्रयोग किया जाता था। जिसके चलते फैक्ट्री में ब्लास्ट की बात प्रकाश में आई है।

लोहिया नगर थाना क्षेत्र स्थित लोहिया नगर में 17 अक्टूबर को अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से फैक्ट्री में मौजूद बिहार के रहने वाले पांच कारीगरों की मौत हो गई थी और आधा दर्जन कारीगर घायल हुए थे।

 

 

एसएसपी ने बैलेस्टिक रिपोर्ट आने के बाद बताया कि अवैध फैक्ट्री में चाइनीज गन का कारतूस बनाया जा रहा था। उन्होंने  बताया फैक्ट्री का मालिक संजय गुप्ता प्लास्टिक फैक्ट्री के लायसेंस की आड़ में पोटेशियम क्लोराइड चाइनीज गन में इस्तैमाल होने वाला कारतूस बना रहा था।

उन्होंने बताया कि फैक्ट्री के मालिक संजय गुप्ता को प्लास्टिक के सामान बनाने में भारी नुकसान की बात सामने आई है। संजय गुप्ता ने नुकसान के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर प्लास्टिक के कारतूस में कैमीकल भरकर बनाने शुरू कर दिए थे और ब्लास्ट का कारण भी फैक्ट्री में मोजूद कैमीकल आया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts