Home CRIME NEWS मेरठ: सर्राफा लूट कांड में ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा इंपैक्ट, पढ़िए पूरी...

मेरठ: सर्राफा लूट कांड में ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा इंपैक्ट, पढ़िए पूरी खबर

1

मेरठ: सर्राफा लूट कांड में ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा इंपैक्ट, पढ़िए पूरी खबर

  • सर्राफा लूट कांड में ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा इंपैक्ट,

  • पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़,

  • पुलिस की गोली लगने से कुख्यात राहुल पर्चा घायल।


शारदा न्यूज़, संवाददाता।

please subscribe SHARDA NEWS youtube channel

youtube.com/@SHARDA_NEWS


मेरठ। सर्राफ लूट कांड का खुलासा करीब हो गया है। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया है। जबकि एक भागने में कामयाब हो गया है। फरार बदमाश के लिए कॉम्बिंग जारी है। वहीं पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 585000 की नगदी और लूट की घटना में इस्तेमाल की गई एक कार बरामद की है।

 

 

दरअसल आपको बता दें कि कुछ दिन पहले मेरठ के थाना कोतवाली क्षेत्र के सराफा बाजार में सरेआम सर्राफा कारोबारी की मुंशी से करीब 13 लाख रुपए की लूट हुई थी। इस लूट की घटना के खुलासे के लिए ऑपरेशन त्रिनेत्र की अहम भूमिका रही। पुलिस के हाथ दर्जन भर से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे हैं। जिसमें लुटेरों की जानकारी पुलिस को लगी। दरअसल अंबाला के कुख्यात राहुल पर्चा और राजा ने मेरठ के दो अन्य बदमाशों के साथ मिलकर सराफा कारोबारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

 

 

 

बता दें वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक पर फरार हुए। इसके बाद उन्होंने कार का भी इस्तेमाल किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की घेराबंदी की और चेकिंग के दौरान जैसे ही बदमाशों को रोकने का इशारा किया गया। तभी उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से बदमाश राहुल पर्चा घायल हो गया। जबकि उसका साथी राजा कर से निकालकर फरार हो गया। पुलिस कैंट इलाके में कॉम्बिंग कर रही है ताकि आरोपी की गिरफ्तारी हो सके।

 

पुलिस अधिकारियों की माने तो लूट की वारदात को अंजाम देने में कुल पांच लोग शामिल थे लूट की रकम का बंटवारा इन पांचो में हुआ है जिसमें से उनके हिस्से में ही कुल ₹6 लाख में से 585000 बरामद कर लिए गए हैं। अन्य लुटेरों की तलाश जारी है।

 

 

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here