Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: डेढ़ सौ समस्याओं का समाधान न होने पर भाकियू ने किया...

मेरठ: डेढ़ सौ समस्याओं का समाधान न होने पर भाकियू ने किया प्रदर्शन, कढ़ाई चढ़ाई

-

  • कमिश्नरी पर भारी पुलिस बल तैनात, किसानों ने रागिनी के बीच चौधरी चरण सिंह पार्क में चढ़ाई कढ़ाई।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। भाकियू टिकैत जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी द्वारा किसान ट्रैक्टर तिरंगा मार्च का आयोजन सोमवार को कमिश्नरी पर किया जा रहा है। इसके लिए सुबह से ही किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचने शुरू हो गए हैं। यूनियन द्वारा सड़क पर टैंट लगाकर तैयारियां शुरू कर दी है।

अनुराग चौधरी ने बताया कि पिछले माह 9 जुलाई को किसानों ने अपर मंडलायुक्त अमित कुमार को 150 समस्याओं का ज्ञापन सौंपा था। विशाल धरना प्रदर्शन के बावजूद एक भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। अधिकारियों ने न तो कोई समाधान किया और न ही कोई आश्वासन दिया।

 

 

किसानों की प्रमुख समस्याओं में गंगानगर के मृतक किसान मनोहर कुशवाहा का मामला, गन्ना भुगतान, सिंचाई विभाग की समस्याएं, तहसील में भ्रष्टाचार, उफने तालाब और गन्ना मूल्य शामिल हैं। स्थानीय स्तर की समस्याओं का भी अधिकारी समाधान नहीं कर रहे हैं। किसान नेता ने बताया कि सिस्टम में किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लेखपाल और बिजली विभाग के जेई खुली गुंडागर्दी कर रहे हैं। किसानों की जमीन का हाइवे में अधिग्रहण हुआ है, लेकिन भुगतान नहीं मिला है।

 

भारी पुलिस बल तैनात

 

बिजली विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगा रहा है। किसानों को फसल का न तो उचित दाम मिल रहा है और न ही समय पर भुगतान हो रहा है। ऐसे में किसान एडवांस रिचार्ज कैसे करा पाएंगे, यह बड़ा सवाल है।

कार्यक्रम में व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन भी जुटा हुआ है। सुबह से ही भारी पुलिस बल कमिश्नरी और आस पास के इलाके में तैनात है। इसके अलाव अन्य तैयारियां भी किसानों के प्रदर्शन के दौरान व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर की जा रही है।

वहीं दूसरी ओर सुबह से ही ट्रैक्टर-ट्रालियों में किसानों का धरना स्थल पर पहुंचना शुरू हो चुका था। इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी से पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने धरना प्रदर्शन के बजाए एक बार फिर से शांतिपूर्वक वार्ता का आग्रह किया। लेकिन अनुराग चौधरी ने इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह पूर्व में ही प्रशासन को चेतावनी दे चुके थे। लेकिन आज तक किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।

रागनी का भी आयोजन

किसानों के इस प्रदर्शन में रागनी गायक भी पहुंचे। इनके कार्यक्रम शुरू करते ही किसान सड़क पर लगे टैंट में हुक्का रखकर बैठ गए। साथ हस्तिनापुर बाढ़ प्रभावी इलाकों से भी सिख समुदाय के किसान यहां पहुंचे हैं, उनके द्वारा लंगर भी धरना स्थल पर लगाया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts