Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: फेंटेसी वर्ल्ड में नहाने आए बैंक मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में...

मेरठ: फेंटेसी वर्ल्ड में नहाने आए बैंक मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा कोहराम

-

  • परतापुर फेंटेसी वर्ल्ड में नहाने आए बैंक मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

शारदा रिपोर्टर मेरठ।  रविवार दोपहर परतापुर दिल्ली देहरादून बाईपास स्थित फेंटेसी वर्ल्ड पार्क में दोस्तों के साथ नहाने आए मोदीनगर का रहने वाला मोहित संदिग्ध परिस्थितियों में वाटर स्लाइडिंग करते समय मूर्छित हो गया जिसको देख उसके दोस्तों ने उसे पानी से बाहर निकाल और वाटर पार्क में डॉक्टर को आवाज लगाने लगे फैन्टसी वाटर पार्क में डॉक्टर ना होने से मोहित को तुरंत दोस्तों ने सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिजनों ने बताया कि वाटर पार्क में डॉक्टर ना होने की वजह से मोहित की जान गई। वहीं पुलिस मामले को घंटो तक छुपाती रही मैनेजर था और लगभग डेढ़ वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। बता दे की परतापुर स्थित फेंटेसी वर्ल्ड पार्क हर वर्ष विवादों में गिरा रहता है पिछले वर्ष जहां जिला प्रशासन ने एनओसी और पर्याप्त दस्तावेज न होने की वजह से वाटर पार्क पर सील लगा दी थी।

लगभग 15 दिन पहले भी वाटर पार्क के कर्मचारियों ने तीन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की ओर विरोध करने पर महिलाओं के परिजनों को लाठी डंडों से पिटा था जिसके बाद वाटर पार्क कर्मचारियों को मुकदमा कर जेल भेज दिया था।

 

 

वहीं मृतक बैंक मैनेजर मोहित के परिजनों ने कहा की फेंटेसी वर्ल्ड वाटर पार्क की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाटर पार्क मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे क्योंकि वाटर पार्क में हर समय एमबीबीएस डॉक्टर होना भी जरूरी है पर वहां कोई भी डॉक्टर नहीं रहता जबकि डॉक्टर के कागज लगाकर वाटर पार्क में डॉक्टर दर्शाए जाते हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts