HomeAccident NewsMeerut Accident News: दो कारों की भिड़ंत में पांच लोग हुए घायल

Meerut Accident News: दो कारों की भिड़ंत में पांच लोग हुए घायल

-

– दिल्ली-देहरादून हाईवे पर देर रात हुआ हादसा, सड़क पर लगा भीषण जाम।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

 

यह घटना जिटोली गांव के निकट एक कट पर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाईवे पर तुरंत भीषण जाम लग गया, जिससे यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर हाईवे चौकी की फैंटम पर तैनात हेड कांस्टेबल हरीश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिससे यातायात सामान्य हो सका।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts