HomeAccident NewsMeerut Accident News: कार चालक ने दो बाईकों में मारी जोरदार टक्कर,...

Meerut Accident News: कार चालक ने दो बाईकों में मारी जोरदार टक्कर, महिला सहित तीन लोग घायल, हालत गंभीर

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। जानी थाना क्षेत्र स्थित बागपत रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने दो बाईकों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर घायलों को उपचार के लिए भेज दिया है और उसके खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

 

रविवार दोपहर को मेरठ की तरफ से बागपत की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने दो बाईकों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ब्रह्मपुरी का रहने वाला संदीप और उसकी पत्नी पिंकी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है उसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

हादसे के बाद खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार चालक को पकड़ लिया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी और अन्य युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है। आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि कार सवार शराब के नशे में था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts