Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: आम आदमी पार्टी ने न्यूटीमा अस्पताल के खिलाफ प्रदर्शन

मेरठ: आम आदमी पार्टी ने न्यूटीमा अस्पताल के खिलाफ प्रदर्शन

-

  • जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अस्पताल ध्वस्तीकरण की उठाई मांग।

शारदा न्यूज, रिपोर्टर |

मेरठ। आम आदमी पार्टी ने न्यूटीमा अस्पताल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और अवैध निर्माण के बावजूद संचालित न्यूटीमा अस्पताल के ध्वस्तीकरण की मांग उठाई।

जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि मेरठ मेडिकल कॉलेज के सामने मुख्य गढ़ रोड पर बहुमंजिला अवैध निर्माण कर न्यू टीमा अस्पताल का संचालन मानकों के विपरीत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सात साल पहले भी उन्होंने मेडा उपाध्यक्ष से अवैध निर्माण की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। जिसमें मेडा की तरफ से जवाब आया था कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा किए गए अवैध निर्माण की बाबत वाद योजित है।

उन्होंने कहा कि अस्पताल का जो नक्शा मेडा द्वारा आरटीआई के तहत उपलब्ध कराया गया है, उसके अनुसार अस्पताल का निर्माण पूरी तरह अवैध किया गया है। मानचित्र का पालन बिल्कुल भी नहीं किया गया है। इसके अलावा स्वीकृत मानचित्र से दो गुना निर्माण कर लिया गया है, जिसका शमन भी नहीं हो सकता है। ऐसे में जांच कराकर न्यूटीमा अस्पताल का ध्वस्तीकरण किया जाए।

ये बताई न्यूटीमा अस्पताल में कमियां

– 20 बेड के स्वीकृत न्यू टीमा नर्सिग होम में 200 से अधिक बेड का अस्पताल संचालन किया जा रहा है।

– लोअर एवं अपर बेसमेंट में पार्किंग के स्थान पर ब्लड बैंक, आपरेशन थिएटर व अन्य काम किये जा रहे हैं ।

– न्यूटीमा नर्सिंग होम एक अस्पताल नही अपितु लाक्षागृह बना कर तैयार किया गया है। इस भवन का मेरठ विकास प्राधिकरण से पूर्णत: प्रमाण पत्र नही लिया गया है न ही नियमों के तहत अग्नि शमन का अनापति प्रमाण पत्र लिया गया है।

– इस नर्सिग होम को संचालित करने में विभागों की संदिग्ध भूमिका साफ नजर आती है। जांच के बिंदु 1. गढ़ रोड स्थित न्यूटीमा अस्पताल में कुल कितने तल का निर्माण किया गया है।

इन सवालों पर होनी चाहिए जांच

– प्रत्येक तल पर कितना क्षेत्रफल निर्मित है।

– लोअर बेसमेंट किस उद्देश्य से स्वीकृत किया गया है तथा वहां पर क्या संचालित हो रहा है।

– अप्पर बेसमेंट किस उद्देश्य से स्वीकृत किया गया है तथा वहां पर क्या संचालित हो रहा है।

– न्यूटीमा अस्पताल का वर्तमान में हुए निर्माण का संपूर्ण मानचित्र ।
– न्यूटीमा अस्पताल का शमनीय निर्माण के साथ मानचित्र ।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts