HomeAccident NewsMeerut: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला

Meerut: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला

-

  •  कार सवार लोगों ने कार से भागकर बचाई जान। 
  • फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने आग के कारणों की जांच शुरू कर दी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांव वलीदपुर के निकट बृहस्पतिवार देर रात चलती कार आग का गोला बन गई। इस दौरान कार में बैठे लोगों ने किसी तरह कार से भागकर अपनी जान बचाई। तभी आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान कार चालक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को मौके पर बुला लिया। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू लिया। गनीमत रही कि समय रहते कार सवार कार से निकल चुके थे जिसके कारण बड़ा हादसा टल गया। वही फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

बृहस्पतिवार देर रात हापुड़ के पिलखुवा का रहने वाला दानिश कार से अपनी बहन मुस्कान, उजमा और हरिद्वार की रहने वाली बहनों की सहेली प्रिया और विशु के साथ हरिद्वार से पिलखुवा जा रहा था। जब कार दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित गांव वलीदपुर के निकट पहुंची तभी उसमें अचानक आग लगनी शुरू हो गई। आग की लपटों को देखकर कार में सवार लोगों ने कार से भागकर अपनी जान बचाई। तभी कार से ऊंची ऊंची लपटे उठने लगी। जिसके चलते कार सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।

आग के विकराल रूप को देखकर कार के चालक दानिश ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान कार में मौजूद सभी सामान और कार जल चुके थे। गनीमत रही कि समय रहते कार में सवार लोगों ने अपनी जान बचा ली, नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। फायर ब्रिगेड के अधिकारी आग लगने की जांच में जुट गए है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts