HomeCRIME NEWSमेरठ: इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला आया सामने, परिजनों ने...

मेरठ: इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला आया सामने, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

-

  • मासूम से दुष्कर्म की आशंका,

  • परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार,


शारदा न्यूज़, संवाददाता।


मेरठ। एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। घर से शौच के लिए गयी मासूम जब वापस नहीं आई तो परिजनों के तलाश करने पर बच्ची गन्ने के खेत में नग्न अवस्था में मिली बच्चों के हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे। परिवार के लोगों ने आशंका जताते हुए थाने में सूचना दी।

दरअसल बता दें पूरा मामला रोहटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित अपनी 10 वर्षीय से बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। जहां गांव के ही एक 40 वर्षीय युवक पर मासूम से रेप का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह के समय उसकी 10 वर्षीय बेटी खेत में शौच के लिए गई थी लेकिन जब वो काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जब वह नहीं मिली तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और बच्चे की तलाश करने शुरू कर दी। कुछ देर बाद मासूम गांव के ही गन्ने के खेत में नग्न अवस्था में मिली। मासूम बच्ची के हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे। उसके बाद पीड़ित पिता व ग्रामीण बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी।

वही मामले पर एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस अधिकारियों का यह भी कहना है की जांच में जो तथ्य निकाल कर आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts