spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, January 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutहमारा संकल्प निष्पक्षता और निडरता: सुमित गर्ग

हमारा संकल्प निष्पक्षता और निडरता: सुमित गर्ग

-

– शारदा मीडिया हाउस के एमडी ने दिलाया विश्वास


मेरठ। शारदा मीडिया हाउस द्वारा प्रकाशित सांध्य दैनिक समाचार पत्र ‘ शारदा एक्सप्रेस ‘ के एमडी सुमित गर्ग ने कहा कि समाचार पत्र प्रकाशित करने के पीछे सामाजिक समस्याओं को उठाने और उन्हें प्रमुखता से प्रकाशित करना है। यह काम उनका समाचार पत्र पूरी निष्पक्षता और निडरता से करेगा।

सुमित गर्ग ने कहा कि समाचार पत्र किसी एक वर्ग या समाज का नहीं होता। बल्कि सर्वसमाज और सभी वर्गों का होता है। समाचार पत्र प्रकाशन का उद्देश्य व्यवसाय नहीं बल्कि सीधे-सीधे सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए एक मिशन है। जिसके लिए हरसंभव प्रयास किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि अभी छह पृष्ठ का समाचार पत्र प्रकाशित हो रहा है। लेकिन भविष्य में इसकी प्रसार संख्या को देखकर इसके पृष्ठ न केवल बढ़ाए जाएंगे। बल्कि बच्चों, युवाओं, महिलाओं, पुरूषों, वृद्धजनों आदि सभी के लिए इस पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts