Homeउत्तर प्रदेशAmrohaमौलाना ने छात्र से किया कुकर्म, गिरफ्तार

मौलाना ने छात्र से किया कुकर्म, गिरफ्तार

-


अमरोहा। धर्मस्थल में मौलाना ने छात्र के साथ कुकर्म किया। तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। पूछने पर छात्र ने आपबीती सुनाई तो परिजनों के होश उड़ गए। गुस्साए परिजन धर्मस्थल पहुंचे मौलाना को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में पुलिस ने मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके चालान कर दिया है।

ये मामला शहर के एक मोहल्ले का है। यहां स्थित एक धर्मस्थल में मोहल्ला मुल्लाना निवासी मौलाना हम्माद बछरायूंनी बच्चों को दीनी तालीम देता था। उसके पास एक मोहल्ले का 13 वर्षीय छात्र भी दीनी तालीम हासिल करने जाता था। आरोप है कि मौलाना करीब दो महीना से छात्र के साथ दुष्कर्म कर रहा था। जिसके चलते छात्र की तबीयत बिगड़ गए। उसके पेट में दर्द रहने लगा। परिजनों ने छात्र को कई चिकित्सकों को दिखाया लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। अल्ट्रासाउंड कराने पर थी रिपोर्ट सामान्य आई।

छात्र के बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर परेशान परिजनों ने छात्र पर पढ़ाई के लिए धर्मस्थल जाने का दबाव बनाया तो उसने साफ इंकार कर दिया। साथ ही छात्र ने मौलाना हम्माद के द्वारा की गई करतूत के बारे में बताया।। छात्र की पीड़ा सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। गुस्साए परिजनों ने धर्मस्थल पहुंचकर आरोपी मौलाना हम्माद को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि पीड़ित छात्र के पिता की तहरीर पर आरोपी हम्माद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं, छात्र का मेडिकल कराया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts