HomeAccident NewsMathura Accident: डबल डेकर बस और डीसीएम की टक्कर, मची चीख पुकार,...

Mathura Accident: डबल डेकर बस और डीसीएम की टक्कर, मची चीख पुकार, दिल्ली से शिवपुरी जा रही बस में 60 यात्री थे सवार

-

  • यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा।

मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया जहां दिल्ली से मध्य प्रदेश के शिवपुरी जा रही एक डबल डेकर बस में पीछे से तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी टक्कर के बाद बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई और कई सवारी घायल हो गई। सूचना पाकर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायल सवारियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया । महावन थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के 4 बजे एक बड़ा हादसा हुआ। माइलस्टोन 116 के पास एक डीसीएम ने दिल्ली से शिवपुरी जा रही डबल डेकर बस को पीछे से टक्कर मार दी।

बस में करीब 60 यात्री सवार थे। हादसे में जगदीश गोयल (42), रेखा गोयल (40), हेमा (18) और प्रिंस (14) घायल हो गए। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना को देख हाईवे पर चल रहे वहां भी रुक गए। और बचाव कर में जुट गए। पटना की सूचना लगते ही यमुना एक्सप्रेसवे की पेट्रोलियम गाड़ी भी मौके पर पहुंची।

सूचना मिलते ही महावन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को यमुना एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। घायलों का इलाज जारी है और शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts