spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, November 2, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJammu and Kashmir Newsमाता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भीषण भूस्खलन, करीब 30 की मौत,...

माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भीषण भूस्खलन, करीब 30 की मौत, मुजफ्फरनगर का एक परिवार भी चपेट में आया

-

  • माता वैष्णो देवी में भूस्खलन के चपेट में आया यूपी का परिवार, 4 घायल, 1 की मौत।

जम्मू-कश्मीर | SSP रियासी परमवीर सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवी मंदिर के पास भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 30 लोगों की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार, वैष्णो देवी ट्रैक पर घटी यह दुर्घटना ना केवल एक परिवार पर दुखों का पहाड़ बनकर टूटी है, बल्कि यूपी के मुजफ्फरनगर शहर को गहरे शोक में डुबो गई है।

बता दें जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए भीषण भूस्खलन में कई लोगों की मौत और दर्जनों के घायल होने की सूचना सामने आ रही है। इस हृदयविदारक घटना में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर का एक परिवार भी इसकी चपेट में आ गया।

कटरा, रियासी | भूस्खलन और भारी बारिश के बाद श्री माता वैष्णो देवी यात्रा रोक दी गई है। कल अर्धकुंवारी में हुए दुर्भाग्यपूर्ण भूस्खलन हादसे में 30 लोगों की जान चली गई। (वीडियो बाणगंगा प्रवेश द्वार से है।)

 

सिटी कोतवाली क्षेत्र के रामलीला टिल्ला निवासी 46 वर्षीय मिंटू कश्यप अपने परिवार के साथ माता वैष्णो देवी की यात्रा पर गए थे। उनके साथ पत्नी बबली, बेटी उमंग, बेटा कार्तिक और साले की बेटी वैष्णवी भी थी। बताया जा रहा है कि यह पूरा परिवार भी भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिसमें सबसे बड़ी क्षति मिंटू कश्यप के बेटे कार्तिक की हुई, जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शेष चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

घटना की सूचना मिंटू कश्यप ने अस्पताल से किसी दूसरे व्यक्ति के फोन से अपने परिजनों को दी। जैसे ही यह दुखद समाचार मुज़फ़्फरनगर पहुंचा, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मिंटू के घर जुटने लगी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “यह बहुत ही चिंताजनक बात है। लगातार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बादल फटने और बाढ़ की भीषण त्रासदी हो रही है। माता वैष्णों देवी के धाम में जहां उत्तर प्रदेश से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में जाते हैं, आज वहां बादल फटने की घटना हुई है, उसमें कई लोगों के मारे जाने की सूचना भी प्राप्त हुई है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उन्हें कष्ट सहने की शक्ति दें। यह प्राकृतिक आपदा बहुत बड़ी चुनौती है और हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में इस चुनौती का कोई न कोई रास्ता जरूर निकलेगा।

परिवार से मिलने पहुंचे राज्य मंत्री

इस बीच प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा आज जम्मू में जो भयंकर हादसा हुआ है, वह अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। बादल फटने और भूस्खलन के कारण लगभग 10 लोगों की मृत्यु की सूचना है। हमारे मुज़फ़्फरनगर का एक परिवार भी इस दुर्घटना का शिकार हुआ है. कार्तिक नामक युवक, जो कि 18 वर्ष का था, उसका निधन हो गया है, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. हमने राज्यपाल और जिलाधिकारी को इस पूरी स्थिति से अवगत कराया है और परिवार को हर संभव सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया है.”

वहीं, मिंटू कश्यप के बड़े भाई बाबूराम कश्यप ने अपने दर्द को कुछ इन शब्दों में बयां किया. उन्होंने कहा कि मेरा छोटा भाई मिंटू अपने परिवार सहित वैष्णो देवी यात्रा पर गया था. वापसी में रास्ते में हादसा हो गया। किसी तरह उसने अस्पताल से फोन करके बताया कि कार्तिक नहीं रहा और बाकी सभी को चोटें आई हैं। जब ये खबर मिली तो जैसे पैरों तले ज़मीन खिसक गई. मन्नू (कार्तिक) बहुत होनहार लड़का था। अब क्या कहूं, पूरा घर टूट गया है।”

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts