मेरठ। रोहटा रोड स्थित गोल्ड कास्ट कॉलोनी टँकी वाले पार्क पर महाशिवरात्रि पर्व पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जीवन प्रबंधन आध्यात्मिक ज्योतिष धर्म गुरु महंत आचार्य मनीष स्वामी एवं रंजना राष्ट्रवादी रहे।

सर्वप्रथम संघवक्ता सह महानगर कार्यवाह सचिन भारद्वाज द्वारा संघ शताब्दी 100 वर्ष यात्रा का परिचय उद्बोधन हुआ। जीवन प्रबंधन आध्यत्मिक ज्योतिष धर्म गुरु महंत आचार्य मनीष स्वामी ने बताया कि देश में युवा किस प्रकार जीवन मे बदलाव द्वारा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका अदा कर सकते है।

आचार्य श्री ने कहा युवाओं का संस्कारी,गुणवान,संगठित होना आवश्यक है।कार्यक्रम में स्कूली बच्चो द्वारा रंगारंग कार्यक्रम देशभक्ति गीत प्रस्तुति एवं योग कौशल परिचय दिया गया ।

कार्यक्रम में रोहटा रोड विकास गार्डन, मैलफोर्ड, सूर्या कॉलोनी,आदर्श कॉलोनी जवाहर नगर आस पास के सभी गणमान्य जन उपस्थित थे। आयोजन समिति अध्यक्ष राकेश गिरी,सचिव अरविंद कुमार,तुषार शर्मा,शीतांशु सक्सेना,अक्षय सिंह,रंगराजन का योगदान रहा।



