HomeTrendingविवाहिता ने कमरे में फंदा लगाकर जान दी

विवाहिता ने कमरे में फंदा लगाकर जान दी

-

पति ने कमरे में देखा शव तो मचाया शोर, सुसाइड के कारणों का पता नहीं


रायबरेली। डीह थाना क्षेत्र के मऊ गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 30 वर्षीय मिथलेश कुमारी पत्नी मनीष कुमार उर्फ मोनू के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, मिथलेश कुमारी अपने पति मनीष कुमार उर्फ मोनू के साथ रहती थी। मनीष परिवार का गुजारा चलाने के लिए मजदूरी करता है। बीती देर रात जब वह घर लौटा, तो उसने अपनी पत्नी को कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटका देखा। यह देखकर मनीष चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही डीह पुलिस देर रात मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। मामले को लेकर डीह थाना अध्यक्ष मोहन सरोज ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर मेरे द्वारा स्वयं जाकर मौके पर निरीक्षण किया गया।

उन्होंने बताया कि फांसी के फंदे से लटकी हुई विवाहिता का शव उतार कर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में कार्यवाही शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टि या पूरा मामला आत्महत्या से मिलता नजर आ रहा है फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही शुरू करेगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts