HomeTrendingलोहे का गाटर गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत

लोहे का गाटर गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत

-

शटरिंग खोलते समय हुआ हादसा, छह बेटियों के सिर से उठा पिता का साया


हरदोई। सांडी कस्बे के सरामुल्लागंज में बुधवार को शटरिंग खोलते समय लोहे का गाटर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा छह अविवाहित बेटियां हैं। पिता की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

सरामुल्लागंज मोहल्ला निवासी 48 वर्षीय शब्बीर पुत्र सईद मजदूरी का काम करते थे। बुधवार शाम वह मोहल्ले के ही रईस के मकान में शटरिंग खोल रहे थे। इसी दौरान अचानक लोहे का गाटर उनके ऊपर गिर गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

शब्बीर की मौत से उनके परिवार में मातम छा गया है। उनकी पत्नी फूल जहां और छह अविवाहित बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।छ: बेटियां रोते हुए कह रही थीं कि अब उनके पिता का फर्ज कौन पूरा करेगा।पत्नी सुबकते हुए बोली बेटियों के निकाह की रस्में कौन निभाएगा।

घटना की सूचना मिलने पर सांडी पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts