HomeAccident Newsमथुरा में खड़े ट्रक में घुसी कार, 4 की मौत

मथुरा में खड़े ट्रक में घुसी कार, 4 की मौत

-

इनमें 2 बच्चे, 2 महिलाएं; मध्य प्रदेश से वृंदावन घूमने आए थे


मथुरा। नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में स्विफ्ट कार पीछे से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। इसमें दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। जबकि 3 लोग घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

सभी को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि कार मध्य प्रदेश (टढ) नंबर की है। हादसे में जान गंवाने वालों की शिनाख्त की जा रही है। बताया जा रहा है कि कार सवार एमपी से वृंदावन दर्शन करने के लिए आए थे।

हादसा सोमवार सुबह 8:30 बजे थाना जैंत क्षेत्र में राम धर्म कांटा के पास हुआ। कार सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के भिंड जिले से वृंदावन दर्शन करने आए थे। वे बरसाना से रमणरेती जा रहे थे, तभी हादसा हो गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे लोग बुरी तरह फंस गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कार में फंसे लोगों को आनन-फानन में बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान रुद्र (4), कान्हा (10), रूबी (32) और ज्योति (30) के रूप में हुई है। वहीं, आशा, देवाशीष, गिरजा, पलक और गौरी घायल हैं।

पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश भिंड के रहने वाले देवाशीष अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ मथुरा घूमने आए थे। कार में उनकी पत्नी-बच्चे समेत 9 लोग थे। सोमवार सुबह सभी कार से बरसाना से रमणरेती घूमने जा रहे थे। सुबह करीब 7:30 बजे कार ग्वालियर से डस्ट लेकर आ रहे एक ट्रक में पीछे से टकरा गई।

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल लेकर आई, जहां डॉक्टरों ने 4 लोगों की मृत घोषित कर दिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts