नोएडा नौकरी पर जाते हुए पत्नी घायल, एक महीने पहले हुई थी शादी
एटा। रिजोर थाना क्षेत्र में निधौली खुर्द गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई। दोनों नोएडा जा रहे थे। उनकी शादी एक महीने पहले ही हुई थी।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से दोनों को एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी काजल का इलाज चल रहा है।
पुलिस ने सूरज के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
सूरज पुत्र पूरन सिंह रिजोर थाना क्षेत्र के खेमई गांव के निवासी थे। उनके भाई राहुल ने बताया कि सूरज नोएडा में अपोलो की फामेर्सी में डिलीवरी का काम करते थे। वह पत्नी के साथ सुबह करीब तीन बजे बाइक से घर से निकले थे।
रिजोर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एटा अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में एक युवक की मौत हुई है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।