HomeDelhi NewsDelhi: सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

Delhi: सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

-

मिले फर्जी आईडी कार्ड, आरोपी के पास वकालत की डिग्री

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले एक वकील गाजियाबाद से गिरफ्तार हुआ है। उसने नशे की हालत में धमकी दी थी। दावा है कि पारिवारिक कलह से परेशान होकर उसने ऐसा किया। आरोपी शख्स को दिल्ली पुलिस नार्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ की टीम ने गाजियाबाद से अरेस्ट किया है। आरोपी का नाम श्लोक त्रिपाठी बताया जा रहा है और उसके पास वकालत की डिग्री है। पुलिस को आरोपी श्लोक के पास से फर्जी आईडी कार्ड मिले हैं।

 

 

पूछताछ में पता चला है कि उसने नशे की हालत में धमकी भरा फोन किया था। पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी शख्स की पत्नी झगड़े के बाद घर छोड़ कर चली गई है, जिससे वह परेशान रहता है और नशे करता है।

पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा आरोपी

पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपी से पूछताछ जारी है, लेकिन वह लगातार पुलिस को बरगलाने की कोशिश कर रहा है और सीधे जवाब नहीं दे रहा।

गाजियाबाद पुलिस को आया था फोन

दरअसल, गुरुवार (5 जून) की रात करीब 11.00 बजे गाजियाबाद पुलिस के पास एक कॉल आई थी, जिसमें एक अनजान शख्स ने कहा था कि वह रेखा गुप्ता को जान से मार देगा. फोन की जानकारी मिलते ही गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस एक्टिव हो गई और नंबर ट्रेस कर फोन करने वाले का पता लगाने में जुट गई. हालांकि, कुछ ही समय में कॉलर का फोन स्विच ऑफ हो गया और उसका पता लगाना मुश्किल हो गया. इसके बाद पूरी रात और अगले दिन भी पुलिस की टीम ने कार्रवाई की और शनिवार (7 जून) को आरोपी तक पहुंच गई।

दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी थी कि गाजियाबाद के पुलिस कंट्रोल रूम को जब यह कॉल आई तो टीम ने तुरंत दिल्ली पुलिस को सूचित किया. त्वरित जांच में पता चला कि कॉल गाजियाबाद के कोतवाली थाना इलाके से की गई थी. इसके बाद गाजियाबाद पुलिस और दिल्ली पुलिस ने मिलकर जांच शुरू कर दी।

फिलहाल, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसकी मंशा क्या थी, उसने दिल्ली के सीएम पद पर बैठीं रेखा गुप्ता को इतनी बड़ी धमकी कैसे दे दी?

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts