– मिले फर्जी आईडी कार्ड, आरोपी के पास वकालत की डिग्री
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले एक वकील गाजियाबाद से गिरफ्तार हुआ है। उसने नशे की हालत में धमकी दी थी। दावा है कि पारिवारिक कलह से परेशान होकर उसने ऐसा किया। आरोपी शख्स को दिल्ली पुलिस नार्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ की टीम ने गाजियाबाद से अरेस्ट किया है। आरोपी का नाम श्लोक त्रिपाठी बताया जा रहा है और उसके पास वकालत की डिग्री है। पुलिस को आरोपी श्लोक के पास से फर्जी आईडी कार्ड मिले हैं।