Homeउत्तर प्रदेशBijnorसावन और कपिला दोनों ढिकाला भेजे गए, कालागढ़ आई गोमती

सावन और कपिला दोनों ढिकाला भेजे गए, कालागढ़ आई गोमती

-


कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व/नेशनल पार्क के ढिकाला पर्यटन जोन के लिए कालागढ़ की हाथीशाला से सावन हाथी व कपिला हथिनी को भेजा गया है। वहीं, ढिकाला में चोटिल हाथिनी गोमती को कालागढ़ लाया गया है। कालागढ़ में चंचल और गोमती दोनों ही हथिनियों का उपचार चल रहा है। कालागढ़ के वन क्षेत्राधिकारी नन्दकिशोर रूवाली ने बताया कि गजराज का आहार अभी भी बंद है। उसे हरे चारे पर ही रखा गया है। एक सप्ताह पहले उसने चंचल हाथिनी को घायल कर दिया था। उसे दवाई आटे का लड्डू बनाकर दी जा रही है। उसे अभी चलने में परेशानी हो रही है। उपचार जारी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts