HomeCRIME NEWSमिशन शक्ति के तहत बड़ा एक्शन: डिकॉय ऑपरेशन में 4 मनचले गिरफ्तार

मिशन शक्ति के तहत बड़ा एक्शन: डिकॉय ऑपरेशन में 4 मनचले गिरफ्तार

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मेरठ पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया है। रविवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मियों ने डिकॉय ऑपरेशन चलाकर चार मनचलों को रंगेहाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद शहर में ऐसे तत्वों में खौफ का माहौल देखा जा रहा है।

एसएसपी अविनाश पांडेय के आदेश पर परतापुर और ब्रह्मपुरी थाना पुलिस की मिशन शक्ति टीमों ने संयुक्त रूप से यह अभियान संचालित किया। टीम के सदस्य आम लोगों की तरह भीड़-भाड़ वाले बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर मौजूद रहे और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखी।

ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने उन युवकों को चिन्हित किया, जो महिलाओं और किशोरियों पर फब्तियां कस रहे थे और अभद्र हरकतें कर रहे थे। पूर्व निर्धारित योजना के तहत पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान ऋषभ पुत्र मनोज कुमार (सेक्टर-42 शताब्दीनगर), राहुल पुत्र अनिल (सेक्टर-5 रेल बिहार), मुकुल पुत्र राजेश (अच्छरौंडा मोड़) और कुणाल पुत्र नरेश (इन्द्रापुरम कॉलोनी) के रूप में हुई है। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने दो टूक कहा है कि महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता या छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कदम उठाए जाएंगे।

इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं भी इस तरह की घटनाएं नजर आएं तो तुरंत पुलिस या महिला हेल्पलाइन को सूचित करें।

मेरठ पुलिस का यह अभियान स्पष्ट संकेत देता है कि महिलाओं की सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई तय है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts