HomeAccident NewsMainpuri Accident: आगे वाले वाहन से टकराई बस, आठ घायल

Mainpuri Accident: आगे वाले वाहन से टकराई बस, आठ घायल

-

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुई दुघर्टना, ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा।

मैनपुरी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार की सुबह भीषण बस हादसा हुआ। आगे चल रहे वाहन से टकराने के बाद तेज रफ्तार बस के परखच्चे उड़ गए। इसमें कुल 45 यात्री सवार थे। बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। 8 की हालत गंभीर है। बस दिल्ली से गोरखपुर जा रही थी।

 

 

यह घटना आगरा से लखनऊ की ओर 94.200 किलोमीटर पर बुधवार तड़के सुबह करीब 3:10 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, बस चालक वीपी सिंह को झपकी आ गई। इसके कारण बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

दुर्घटना में सुशील प्रसाद (34, देवरिया), अरुण कुमार (27, गोरखपुर), कांस्टेबल सुशील कुमार (28, अलीगढ़/अयोध्या), दीपक (24, बस्ती) और साधू शरण (44, गोपालगंज, बिहार) सहित आठ यात्रियों को चोटें आईं। सभी घायलों को साधारण चोटें आई हैं और कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है। सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है। मोनिका (33, बुराड़ी, दिल्ली), अश्वनी (बुराड़ी, दिल्ली) और विशाल पाण्डेय (बी पेंटल मिलन गार्डन, दिल्ली) को भी हल्की-फुल्की चोटें आईं।

पुलिस ने शेष सभी यात्रियों को अन्य बसों/वाहनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। दुर्घटनास्थल पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। यूपीडा की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क के किनारे किया जा रहा है। मौके पर शांति बनी हुई है और कानून-व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है।

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, बस चालक वीपी सिंह (पुत्र सूरजपाल, निवासी नगला देवी, थाना ढोलना) को झपकी आ गई। इसके कारण बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। जिससे यह हादसा हुआ।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts