Homeदेशमहाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन, बारामती हवाई अड्डे पर...

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन, बारामती हवाई अड्डे पर हुआ हादसा, पांच की मौत

-

बारामती। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों को ले जा रहा एक विमान बारामती हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को इसकी पुष्टि की।

 

 

अधिकारी ने बताया कि डीजीसीए के अधिकारियों की एक टीम दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। उन्होंने बताया कि हादसे के समय लियरजेट 45 विमान में कुल पांच लोग सवार थे। इनमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, दो अन्य कर्मचारी (एक पीएसओ और एक अटेंडेंट) और दो क्रू सदस्य (पायलट इन-कमांड और फर्स्ट आॅफिसर) शामिल थे। अधिकारी ने कहा, शुरूआती जानकारी के अनुसार इस हादसे में विमान में सवार कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बच पाया है।

 

 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई से बारामती जा रहा चार्टर प्लेन बारामती में सुबह करीब पौने नौ बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
मृतकों की पहचान हुई

विमान हादसे में जिन लोगों की जान गई है, उनकी पहचान अजित पवार (उप मुख्यमंत्री), विदीप जाधव (पीएसओ), कैप्टन सुमित कपूर (पायलट), कैप्टन संभवी पाठ और पिंकी माली (फ्लाइट अटेंडेंट) के रूप में हुई है।

विमान में लगी भीषण आग

डिप्टी सीएम के प्लेन क्रैश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हादसा इतना भयानक था कि विमान के परखच्चे उड़ गए और प्लेन दो हिस्सों में टूट गया। प्लेन क्रैश के बाद विमान में आग लग गई और काले धुएं का गुबार उठने लगा।

हादसे की भनक लगते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। काफी समय तक अजित पवार की हालत पर सस्पेंस बना रहा, जिसके बाद उनकी मौत की पुष्टि कर दी गई।

हादसे की जांच जारी

विमान हादसे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। खबरों के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ विमान डिप्टी सीएम का प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन था। घटना की जांच की जा रही है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने जताया दुख

अजित पवार के निधन पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा आज सुबह बारामती में हुए विमान हादसे में अजीत पवार के दुखद निधन से बहुत दुख हुआ। उनके परिवार, प्रियजनों और इस नुकसान से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को याद रखा जाए और इस मुश्किल समय में शोक संतप्त परिवार को शक्ति मिले।

राष्ट्रपति ने व्यक्त किया शोक

अजित पवार के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अजित पवार जी का असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है। उन्हें महाराष्ट्र के विकास में, विशेषकर सहकारी क्षेत्र में, विशेष योगदान के लिए सदैव याद रखा जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा विमान दुर्घटना में अजीत पवार जी के निधन की खबर बहुत चौंकाने वाली और बेहद दुखद है। इस मुश्किल घड़ी में शोक संतप्त परिवार जिस अपार दुख से गुजर रहा होगा, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts