Homeउत्तर प्रदेशMeerutचंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर झूमे मदरसे के छात्र, मदरसे में लहराया...

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर झूमे मदरसे के छात्र, मदरसे में लहराया तिरंगा

-

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर झूमे मदरसे के छात्र, मदरसे में लहराया तिरंगा

  • मदरसे में लहराया तिरंगा हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगे।


शारदा न्यूज़, संवाददाता।

please subscribe SHARDA NEWS youtube channel

youtube.com/@SHARDA_NEWS


चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग के साथ भारत ने इतिहास रच दिया है। इसरो ने अंतरराष्ट्रीय फलक पर देश का सम्मान बढ़ा दिया है। वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ में मदरसे के बच्चों ने दिल खोलकर देश की इस बड़ी जीत का सम्मान किया। मदरसे में तिरंगा भी लहराया और मोदी की जय जयकार भी हुई। इसके अलावा चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर लड्डू बांटे गए और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

 

दरअसल यह नजारा मेरठ के मदरसे का है। जहां सैकड़ो छात्र टकटकी लगाए हुए चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग देखते हुए नजर आए। छात्रों ने कहा कि उन्हें भी देश का सम्मान बढ़ाना है। एपीजे अब्दुल कलाम जैसा वैज्ञानिक बनना है और उसके लिए वह दिल लगा कर पढ़ेंगे। हमेशा देश के हित में सोचेंगे। वही मदरसा संचालकों ने भी देश के प्रधानमंत्री और इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी।

 

उन्होंने कहा कि देश विश्व गुरु बनने की तैयारी पर हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए यह देश के लिए सम्मान का विषय है हर किसी को जश्न मनाने का हक है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts