Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: मदरसे में बिना कनेक्शन के चल रही बिजली, हिंदू युवा वाहिनी...

Meerut: मदरसे में बिना कनेक्शन के चल रही बिजली, हिंदू युवा वाहिनी ने की चोरी की बिजली चलाने वाले पर कार्रवाई की मांग

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। विदेशी फंडिंग के माध्यम से मदरसा बनाने और इस मदरसे में चोरी की बिजली चलाने वाले पर कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को हिंदू युवा वाहिनी के दर्जनों सदस्यों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।

 

 

इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री आदित्य प्रहलाद आहुजा ने बताया कि कारी अबरार पुत्र शौकत निवासी फतेहउल्लापुर रोड गली नं० 23 ने मदरसा हमीदिया मिस्बाह उलूम लक्खीपुरा जाकिर कॉलोनी बनाया हुआ है। मदरसे में पिछले कई वर्षों से बिना लाईट कनेक्शन के बिजली चल रही है।

उन्होंने कहा कि ऐसी भी जानकारी मिली है कि मदरसे को अवैध तरीके से विदेशो से फंडिंग की जा रही है। इसके साथ ही सरकारी भूमि को भी मदरसे में मिलाकर मदरसा बनाया गया है। मदरसे में बहुत से अवैध कार्य होते है, जो सनातन धर्म के लिए सही नहीं है। इसलिए हिन्दू युवा वाहिनी यह मांग करती है कि, उक्त सम्बंध में सम्बंधित अधिकारी को आदेशित कर जांच कराते हुए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए। ताकि, देशविरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts