HomeTrendingदुष्कर्म के आरोप से परेशान युवक ने किया सुसाइड -

दुष्कर्म के आरोप से परेशान युवक ने किया सुसाइड –

-

घर से डेढ़ किमी दूर पेड़ से लटका मिल शव, पुलिस की दबिश से परेशान था


हरदोई। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पीपल के पेड़ से लटका मिला। युवक ने साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आरोप लगाया है कि चार दिन पहले एक महिला द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस लगातार युवक को परेशान कर रही थी।

यह घटना खजुआ मवैया मार्ग पर एक देव स्थान के पास शनिवार को हुई। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। मृतक की पहचान कुंवरापुर निवासी 24 वर्षीय सुधीर कुमार पुत्र कमलेश उर्फ पिंटू के रूप में हुई। शव गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर मिला, और कुछ दूरी पर युवक के कपड़े भी पाए गए।

पिता कमलेश ने बताया गांव की एक महिला ने चार दिन पहले सुधीर के खिलाफ थाने में दुष्कर्म का शिकायत पत्र दिया था। इसके बाद से पुलिस लगातार सुधीर को परेशान कर रही थी और कई बार उसके घर पर दबिश भी दी थी। युवक के फंदे पर लटकने की सूचना मिलते ही शिकायतकर्ता महिला गांव से बाहर चली गई है। सुधीर कुमार विवाहित था, लेकिन उसकी कोई संतान नहीं थी। उसकी पत्नी अपने मायके में है। वह अपने पिता की इकलौती संतान था, और उसके पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं।

थाना प्रभारी मार्कण्डेय ने बताया कि युवक का शव फंदे पर लटके होने की जानकारी मिली है। उन्होंने पुष्टि की कि महिला ने शिकायत पत्र दिया था और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts