spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, January 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutलोकसभा चुनाव: भाजपा ने यूपी की सीटों को किया 20 क्लस्टर में...

लोकसभा चुनाव: भाजपा ने यूपी की सीटों को किया 20 क्लस्टर में विभाजित

-

– लखनऊ में हुई बैठक में लिया गया निर्णय, हारी हुई सीट होंगी अलग क्लस्टर में शामिल
– मंत्री कपिल देव अग्रवाल को दी गई मेरठ सहित कई सीटों की जिम्मेदारी


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तैयारी को तेज कर दिया है। उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों को 20 क्लस्टर में बांटते हुए सरकार के मंत्री और पूर्व मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं हारी हुई सीटों के लिए पांच क्लस्टर अलग बनाए हैं।

शनिवार को लखनऊ  में हुई बैठक में तय किया गया कि 2019 में जो सीटें भाजपा ने हारी थी, उन पर विशेष फोकस किया जाए। इसके लिए हारी हुई 15 सीटों को पांच क्लस्टर में बांटा गया है। जबकि बाकी जीती हुई सीटों को 15 क्लस्टरों में बांटा गया है।

ये दी गई हैं जिम्मेदारी

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को लखनऊ, उन्नाव, मोहनलालगंज और रायबरेली लोकसभा सीटों के क्लस्टर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।  कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही आजमगढ़, मऊ और बलिया सीटों के क्लस्टर प्रभारी होंगे। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह कैसरगंज, बहराइच, श्रावस्ती और गोंडा सीटों के क्लस्टर प्रभारी होंगे

वहीं पूर्व मंत्री सुरेश राणा को बरेली, पीलीभीत, आंवला, शाहजहांपुर और बदायूं सीटों के क्लस्टर का प्रभारी बनाया गया है।  व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल को गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत और मेरठ सीटों के क्लस्टर के प्रभारी का दायित्व दिया गया है।

इनके अलावा  समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण को हाथरस, मथुरा और अलीगढ़ सीटों का क्लस्टर प्रभारी नियुक्त किया गया है। खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव को वाराणसी, गाजीपुर और चंदौली सीटों का क्लस्टर प्रभारी बनाया गया है।  परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह को अयोध्या और अंबेडकरनगर सीटों का क्लस्टर प्रभारी और  कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल यादव हमीरपुर, बांदा व फतेहपुर सीटों के क्लस्टर प्रभारी होंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts