HomeGhaziabadपान-मसाला सप्लाई में आठ करोड़ की टैक्स चोरी!

पान-मसाला सप्लाई में आठ करोड़ की टैक्स चोरी!

-

  • साहिबाबाद के तीन बड़े गोदामों से करोड़ों का पान-मसाला बरामद

गाजियाबाद। टैक्स चोरी के मामले में गाजियाबाद और दिल्ली की पांच लोकेशन पर चल रही केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की छापामार कार्रवाई शनिवार सुबह जाकर पूरी हुई। इन सभी लोकेशन से भारी मात्रा में पान-मसाला रिकवर हुआ है, जो कई करोड़ रुपए में है। अभी तक की जांच में करीब 8 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का अनुमान है।

केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर की टीमों ने शुक्रवार शाम दिल्ली और गाजियाबाद की पांच लोकेशन पर छापेमारी शुरू की। ये कार्रवाई सेंट्रल जीएसटी गाजियाबाद के आयुक्त संजय लवानिया, अपर आयुक्त दीनदयाल मंगल और सहायक आयुक्त जेके रजनीश के नेतृत्व में हुई। पांचों टीमों में करीब 20 अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

साहिबाबाद क्षेत्र के श्याम एन्क्लेव स्थित पान मसाला के तीन गोदामों पर ये कार्रवाई चली। ये तीनों गोदाम दिल्ली के एक ट्रांसपोर्टर के थे। दिल्ली में भी दो स्थानों पर भी रातभर जांच हुई। इन सभी लोकेशन से सीजीएसटी टीमों को पांच करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत का पान-मसाला रिकवर हुआ है। जांच अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से माल को गाजियाबाद लाया जाता था और यहां से अन्य शहरों में सप्लाई होता था। अभी तक इस माल के कोई दस्तावेज सामने नहीं आए हैं। इसलिए पूरी आशंका है कि ये माल टैक्स चोरी करके लाया गया था। जांच अधिकारियों ने बताया, शनिवार सुबह फील्ड कार्रवाई पूरी हो गई है। अब दस्तावेजी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
गारमेंट्स फैक्ट्री में एक करोड़ की टैक्स चोरी

उधर, राज्य कर विभाग ने गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी क्षेत्र स्थित लेडिज गारमेंट्स बनाने वाली फैक्ट्री में एक करोड़ रुपए की टैक्स चोरी पकड़ी है। बीते गुरुवार को इस फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई हुई थी। जिसमें करीब दो करोड़ रुपए कीमत का अघोषित माल बरामद हुआ था। फैक्ट्री द्वारा गलत ढंग से ई-वेबिल जेनरेट किया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts