Homeउत्तर प्रदेशAmrohaकमरे की छत पर बैठा नजर आया तेंदुआ, गांव के लोगों ने...

कमरे की छत पर बैठा नजर आया तेंदुआ, गांव के लोगों ने पिंजरा लगाने की मांग की

-

– कार सवार ने देखकर गाड़ी रोक बनाई वीडियो।

अमरोहा। देहात थाना क्षेत्र के गांव कचिया में तेंदुए ने दस्तक दे दी है। खेतों पर बनी कोठरियों पर तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। एक कार सवार युवक ने तेंदुए को देखा और मोबाइल कैमरे में उसका वीडियो बना लिया।

तेंदुए की मौजूदगी की खबर फैलते ही गांव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों के अनुसार यह तेंदुआ कई दिनों से आसपास के खेतों और जंगलों में घूम रहा है। इस घटना के बाद प्रशासन और वन विभाग की टीमें अलर्ट मोड पर आ गई हैं।

ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही तेंदुए को नहीं पकड़ा गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts