Homeउत्तर प्रदेशBaghpatबागपत में शिकारियों के तो शामली में वन विभाग के पिंजरे में...

बागपत में शिकारियों के तो शामली में वन विभाग के पिंजरे में फंसा तेंदुआ

-


बागपत। बागपत जनपद में गांव के शिकारियों द्वारा लगाए गए जाल में तेंदुआ फंस गया। बताया गया कि पिछले कई दिनों से शिकारी क्षेत्र में घूम रहे थे। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने जाल में तेंदुआ फंसा देखा। ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी लेकिन सूचना के बाद भी वन विभाग कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे, इसे लेकर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। वहीं तेंदुए को देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

दूसरी तरफ, शामली जनपद के सुन्ना गांव में वन विभाग के पिंजरे में शुक्रवार देर रात तेंदुआ फंस गया। बताया गया कि पिछले कई दिन से तेंदुआ क्षेत्र में घूम रहा था। ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत थी। इसके बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। इसके बाद शनिवार सुबह ग्रामीणों को तेंदुआ पिंजरे में फंसा मिला।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts