Homeउत्तर प्रदेशBijnorघर में घुसा गुलदार, परिवार वालों ने कमरे में किया बंद, वन...

घर में घुसा गुलदार, परिवार वालों ने कमरे में किया बंद, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

-

– जंगल से भटककर घर में घुसा गुलदार,

– परिवार वालों ने कमरे में किया बंद, वन विभाग ने एक घंटे में किया रेस्क्यू।


बिजनौर। लालपुर सोजिमल गांव में देर रात जंगल से भटककर एक गुलदार एक घर में घुस गया। घर में मौजूद सदस्यों ने गुलदार को एक कमरे में बंद कर दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गुलदार को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

 

Bijnor leopard

 

यह घटना नंगल थाना क्षेत्र के लालपुर सोजिमल गांव में मुन्नू पुत्र नन्हे के घर में हुई। बताया गया कि गुलदार किसी शिकार का पीछा करते हुए घर में घुस आया था। उस समय घर के सदस्य वेद प्रकाश, गोलू और काजल खाना खा रहे थे। गुलदार को देखते ही परिवार में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत उसे एक कमरे में बंद कर दिया।
गुलदार के घर में घुसने की खबर फैलते ही आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम सुबह करीब 5 बजे घटनास्थल पर पहुंची।

नांगल थाना अध्यक्ष अमर सिंह राठौड़ और राजगढ़ वन क्षेत्र अधिकारी देव ऋषि सक्सेना की देखरेख में रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया गया। टीम ने पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ा। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गुलदार को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया और उसे राजगढ़ रेंज कार्यालय ले जाया गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts